रायपुर में चार B.Ed कॉलेज की मान्यता रद्द...

रायपुर में चार B.Ed कॉलेज की मान्यता रद्द...

कांकेर

छत्तीसगढ़ में चार B.Ed यूनिवर्सिटी की मान्यता नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) ने रद्द कर दी है। यह फैसला नोटिस के बावजूद जवाब न देने और नियमानुसार दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण लिया गया है।

जांजगीर-चांपा का श्री कृष्णा कॉलेज भी शामिल

जांजगीर-चांपा का श्री कृष्णा कॉलेज भी उन संस्थानों में शामिल है जिनकी मान्यता रद्द की गई है. यह कॉलेज लंबे समय से शैक्षणिक नियमों का पालन नहीं कर रहा था, जिस पर एनसीटीई ने पहले भी नोटिस भेजा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई.

राजनांदगांव की दो यूनिवर्सिटी पर भी गिरी गाज

राजनांदगांव जिले की दो B.Ed यूनिवर्सिटी की मान्यता भी रद्द की गई है। इनमें क्रांति दर्शन महाविद्यालय और श्रीराम शिक्षा महाविद्यालय का नाम सामने आया है। दोनों संस्थानों को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन फिर भी कमियां दूर नहीं की गई।

अंबिकापुर का ये कॉलेज शामिल

मान्यता रद्द होने वालों में अंबिकापुर का श्री शिरडी साई शिक्षण संस्थान भी है। अब इस यूनिवर्सिटी में 2025-26 से किसी भी छात्र का B.Ed में एडमिशन नहीं लिया जाएगा।

2025-26 में नहीं होंगे एडमिशन

इन चारों कॉलेजों में अब 2025-26 शैक्षणिक सत्र से नए एडमिशन नहीं लिए जाएंगे। जो छात्र पहले से पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आगे की शिक्षा पूरी करने का मौका मिल सकता है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)