एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च के सामने कथा करेंगे धीरेंद्र शास्त्री...

एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च के सामने कथा करेंगे धीरेंद्र शास्त्री...

कांकेर

भारत में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा बस्तर में है। हम जशपुर के कुनकुरी में स्थित एशिया की दूसरी सबसे बड़ी चर्च के ठीक सामने कथा करने जाने वाले हैं। ये बातें बागेश्वर धाम के पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने बिलासपुर में कहीं। वे सोमवार को यहां सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि अद्भुत है। प्रभु श्रीराम का ननिहाल है, यहां आकर प्रसन्नता हुई। हम आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे। भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा। हमने प्लान बना दिया है। संतों का कमंडल और बागेश्वर धाम का मंडल हिंदू राष्ट्र है।

मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा होगी, जिसका उद्देश्य देश में सांस्कृतिक चेतना फैलाना और सनातन परंपराओं को पुन: जागृत करना है। बिलासपुर में लोगों से हाथ मिलाते बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)