सिलतरा में होगा देवी देवताओं का संगम, अ.ज.जा. आयोग के सदस्य नितिन पोटाई करेंगे शिरकत...

सिलतरा में होगा देवी देवताओं का संगम, अ.ज.जा. आयोग के सदस्य नितिन पोटाई करेंगे शिरकत...

कांकेर/बस्तर मित्र

मेला-मड़ाई आस्था एवं विश्वास का प्रतिक होता है। इस क्षेत्र के लोग अपनी उमंग एवं आस्था को मेले के माध्यम से अभिव्यक्त करते है इसका आयोजन देवी देवताओं के पूजा मनौती और सामूहिक उत्सव तथा मनोरंजन पर्व के रुप में मनाया जाता है। एक और जहां ये मड़ाई मेले लोगों को श्रध्दा, भक्ति, मनोरंजन एवं भावनाओं की अभिव्यक्ति का केन्द्र होते है। वहीं दूसरी ओर विभिन्न धर्मों के लोगों को सांस्कृतिक एकता के सूत्र में बांधने के सशक्त माध्यम होते है।

इसी तारतम्य में देवी देवताओं के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण एवं इस क्षेत्र का प्रथम मढ़ई मेले का आयोजन 15 दिसम्बर को सिलतरा में होगा। जिसमें कापसी, भैराडीह, मरकाटोला, अस्तरा सहित 12 गांव के शीतला माता, मावली माता, लंगूर माता, कंकालीन माता, बूढ़ी माता, दरस माता सहित अनेक देवी देवता एवं उनके छत्र चंवर, आंगा, डांग डोली एवं उनके वाहन भाग लेंगे। सर्व प्रथम विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए देवी देवताओं का ग्राम आगमन होगा। जिनकी परधाव गांव के परम्परागत निशान एवं दमड बाजा एवं बैंड पार्टी के माध्यम से होगा। जिसका नेतृत्व ग्राम सिलतरा के शीतला समिति के अध्यक्ष प्रकाश दास मानिकपुरीए पूनाराम कांगे एवं खेमदास मानिकपुरी करेंगे। गायता महेंन्द्र कांगे गांव के देवी देवताओं को पूजा अर्चना कर विभिन्न क्षेत्र से मेले में शामिल करने जायेंगे।

प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी मालगुजार परिवार के प्रतिनिधि के तौर पर राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुशील पोटाई, सुभीर पोटाई, प्रतीक पोटाई, मीहिर पोटाई, राजवर्धन पोटाई एवं वेदांत पोटाई शामिल होंगे। इस अवसर पर मेले में उपस्थित जन समुदाय देवी देवताओं के प्रति श्रध्दा भक्ति और मनौतियां अर्पित करते हुए उन पर लाई, मुर्रा एवं पुष्प वर्षा करेंगे। इस दौरान ग्रामीण जन देवी देवताओं के छत्र चंवर, आंगा, डांग डोली को अपने कंधे में उठाकर चक्कर लगाते हुए पूरे भक्ति भाव से विभोर होंगे। रात्रि में रंगारंग लोककला मंच सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। दूसरे दिन विभिन्न स्थान से आये हुए देवी देवताओं की विसर्जन के पश्चात मेला मढ़ाई का विधिवत रुप से समापन हो जायेगा।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)