लघु वनोपज समिति चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी...

लघु वनोपज समिति चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी...

कांकेर/बस्तर मित्र

लघु वनोपज समिति अंतागढ के अंतर्गत आने वाले संचालक सदस्यों का चुनाव हुआ। 11 सीटों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने कुल आठ सीटों में जीत हासिल की। वहीं, भाजपा समर्थित सदस्यों ने दो सीटें अपने नाम की, जबकि कांग्रेस के हाथ केवल एक ही सीट आ पाई। इस एक तरफा जीत से सुप्त अवस्था मे पड़े भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है। वहीं सत्ता में काबिज कांग्रेस की चिंता अब बढ़ गई है।

भाजपा की इस जीत व कांग्रेस की इस करारी हार में आमजन, स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आपसी गुटबाजी देख रहे हैं, तो वहीं भाजपा इसे आने वाले विधानसभा चुनाव का रुझान बता रही है। इस चुनाव के परिणाम आने के बाद अंतागढ़ के स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप में कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस मे ही भिड़ते नजर आए। यही नहीं अपितु कार्यकर्ता फूल छाप-कांग्रेसी का टैग एक दूसरे को देकर इस हार का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ते हुए दिखलाई दिए। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष की स्थिति निर्मित हो गई है, जिसका पूरा फायदा भाजपा ने इस चुनाव में उठाया।

भाजपा अंतागढ़ ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए रविवार को नगर अंतागढ़ मे जीतने वाले प्रत्याशियों के साथ विजय जुलूस निकाला व वीर नारायण चौक स्थित वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसमें पूर्व विधायक भोजराज नाग, नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग, उपाध्यक्ष अमल नरवास, रामविलास गुप्ता, महेन्द्र सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मरकाम सहित बड़ी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)