जिले के किसानों ने अब तक 18,97,441.60 क्विंटल धान का किया विक्रय . . .

जिले के किसानों ने  अब तक 18,97,441.60 क्विंटल धान का किया विक्रय . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 48 हजार 192 किसानों से 18,97,441.60 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार के मार्गदर्शन में किसानों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य पर 137 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई बारदाने, तौल, टोकन, भुगतान, बिजली-पानी इत्यादि की व्यवस्था के प्रति किसान बहुत खुश है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिले में अब तक 48 हजार 192 किसानों से 18,97,441.60 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें 1544762 क्विंटल मोटा, 350821.20 क्विंटल पतला और 1858.40 क्विंटल सरना धान है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)