सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को 50 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत . . .

सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को 50 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर डाॅ. कल्पना ध्रुव द्वारा सड़क दुर्घटना मे मृत्यु होने के दो प्रकरण में मृतक के आश्रितों के लिए 25-25 हजार रूपये की मान से 50 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। कांकेर तहसील के ग्राम राईसमिलपारा सिंगारभाट निवासी ब्रम्हानंद तिवारी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी सुखबती तिवारी के लिए 25 हजार रूपये तथा शांतिनगर कांकेर निवासी थ्वनोद कुमार साहू की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम परिजन रमशीला साहू के लिए 25 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार कांकेर के माध्यम से किया जायेगा।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)