

कृषि विश्वविधालय में 29 से 31 मई तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जिस महोत्सव में देशभर से सारे आम उत्पादक शामिल होंगे और आम की 250 से भी अधिक किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन में सभी प्रकार के आम की प्रजातियों,आम से बने उत्पादों और आम आधारित सजावट व व्यंजनों की प्रतियोगिताए भी रखी गई है।
30 मई को “आम उत्पादन समस्या एवं समाधान“विषय पर तकनीकी परिचर्चा ओयोजित होगी। इसमें विशेषज्ञ किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले आम उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी देगें। 31मई को सफल आम उत्पादक और उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे। और अंतिम दिन प्रतिभागियों को पुरस्कार और सम्मान भी दिया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक प्रतिभागियों में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को प्रति किस्म 5 से 10 आम लाने होंगे जबकि आम से बने उत्पादों के लिए न्यूनतम 250ग्राम समाग्री के साथ पंजीयन किया जा सकेगा।आयोजन में प्रवेश और पंजीयन पुरी तरह निशुल्क रहेगा।