शोक संदेश

राजधानी रायपुर में स्कूल जा रहे बच्चे को एक पानी टैंकर ने कुचला, बच्चा चक्के के निचें आ गया फिर भी खड़ा हुआ, तड़पकर गई जान मौके पर ड्राइवर फरार,

कांकेर /बस्तर मित्र

रायपुर में स्कूल जा रहें 15 साल के बच्चे को एक पानी टैंकर ने कुचला हादसे में हि हो गई मौत। इसका CCTV भी आया सामने हादसा सड्डू स्कूल के पास हुआ।गाड़ी के चक्के चढ़ने के बाद भी बच्चा खड़ा हुआ था, हालांकि वह फिर गिर गया और दम तोड़ दिया।मंगलवार 26 मई को महावीर शर्मा सड़क किनारे पैदल बैंग टांगे स्कूल जा रहा था,तभी तेज रफ्तार टैंकर वह से गुजरा और उस बच्चे के ऊपर से गाढ़ी चढ़ाते हुए आगे बढ़ गया।घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है।

घटना के बाद भागा ड्राइवर

हादसे के बाद मौंके पर अफरा -तफरी मच गई।आसपास के लोग दौड़कर पहुचे,लेकिन तब तक उस बच्चे की मौत हो चुकी थी।घटना के बाद टैंकर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे के बाद वही अज्ञात बाइक सवार मौके पर पहुंचा था।महावीर शर्मा सड्डू के LIG सेक्टर-1 का रहने वाला है। पुलिस फरार टैंकर और चालक की तलाश में जुटी हुई है।




About author

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top