बिजनेस

रायपुर में मंत्रा गोल्ड में करोड़ों की हेराफेरी का मामला आया सामने भरोसेमंद कर्मचारी 1250 ग्राम सोने के जेवर और 350 ग्राम शुद्ध सोना लेकर हुआ फरार।

कांकेर /बस्तर मित्र

रायपुर के सदर बाजार में स्थित ज्वैलरी कारोबार, मंत्रा गोल्ड, में करोड़ो रूपये के सोने की हेराफेरी और गमन का मामला आया सामने कारोबारी ने बताया कि आरोपी करीब 1250ग्राम का सोने के आभूषण और 350ग्राम शुद्ध सोना लेकर फरार हो गया मामला सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने संस्था में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारी अरूण यादव के खिलाफ अमानत में खयानत एव गबन और धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। कारोबारी की शिकायत के अनुसार आरोपित करीब 1250 ग्राम सोने के आभूषण और 350 ग्राम शुद्ध सोना लेकर फरार हो गया। मामले में आरोपित के पिता राम समुझ यादव और पत्नी निशा यादव पर भी षड्यंत्र और रकम के लेन.देन में सहयोग करने के आरोप लगाए गए हैं। छह साल से संस्था में कर रहा था काम

एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता प्रदीप बजाज एव महावीर नगर स्थित सांई श्रद्धा अपार्टमेंट के निवासी हैं और सदर बाजार के नाहटा मार्केट स्थित मंत्रा गोल्ड संस्था के पार्टनर हैं। संस्था सोने के आभूषणों का थोक कारोबार करती है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि अरूण यादव वर्ष 2019 से उनकी दुकान में कार्यरत था और लंबे समय से भरोसेमंद कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था। कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य और व्यापारियों के बीच लेन.देन की जिम्मेदारी भी उसे दी जाती थी।




About author

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top